फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किच्छा के खुरपिया फार्म में बनेगा स्मार्ट सिटी

Sat, 05 Sep 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 किच्छा स्थित खुरपिया फार्म की करीब चार हजार एकड़ जमीन पर राज्य सरकार ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है। देहरादून की तर्ज पर सरकार खुरपिया फार्म में स्मार्ट सिटी बनाएगी। साथ ही सिडकुल यहां उद्योग भी लगाएगा। इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है।
पिछले महीने खुरपिया फार्म की करीब चार हजार एकड़ भूमि का निरीक्षण करने मुख्य सचिव राकेश शर्मा पहुंचे थे। उन्होंने बारीकी से जायजा लिया और तभी तय कर दिया था कि यहां पर दो हजार एकड़ में देहरादून की तर्ज पर स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा और शेष दो हजार एकड़ जमीन औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने के लिए सिडकुल को दी जाएगी। इस पर शासन के आदेश पर डीएम डा. पंकज कुमार पांडेय ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। इसी के साथ उन अटकलों को भी विराम लग गया जो कि खुरपिया को लीज पर देने की बातों को हवा दे रहे थे। खुरपिया में सिडकुल आने से हजारों बेरोजगार हाथों को जहां काम मिलेगा, वहीं सरकार का भी राजस्व बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, खुरपिया फार्म की भूमि पर लंबे समय से भूमाफिया की भी नजर थी। बार-बार इस जमीन को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती रहीं। कई बार तो यह चर्चा भी जोरों पर रही कि खुरपिया की जमीन को राज्य सरकार लीज पर देने जा रही है, लेकिन जितनी तेजी से सरकार ने ऐसी अटकलों को विराम देने के लिए खुरपिया की कायाकल्प करने का निर्णय लिया है, वह एतिहासिक निर्णय है। स्मार्ट सिटी बनने से यूएस नगर की एक अलग पहचान होगी। बड़े औद्योगिक घरानों के लोगों को स्मार्ट सिटी में रहने का मौका मिलेगा, वहीं यूएस नगर के धनाड्यों का सपना भी स्मार्ट सिटी पूरा करेगी। पिछले सप्ताह सिडकुल के आरएम जीपी दुुर्गापाल ने भी खुरफिया फार्म का दौरा किया। उन्होंने ने वहां औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए सर्वे किया और उसकी रिपोर्ट देहरादून मुख्यालय को भेजी जानी है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें