बाजपुर। गांव कनौरा के किसान सोमवार को चीनी मिल प्रशासनिक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मिल महाप्रबंधक प्रशांत आर्य और मुख्य गन्ना अधिकारी डॉ. राजीव अरोरा को मांग पत्र सौंपा।
आरोप है कि लघु और मझले किसानों को इस साल शुरू होने वाले गन्ना पेराई सत्र के लिए भेजी गई गन्ने की पर्चियों को 20 क्विंटल के बदले 40 क्विंटल की पर्ची भेजी हैं। उनका कहना है कि उनके पास बैलगाड़ी, डनलप है। उन्होंने 20 क्विंटल का ही सट्टा पर्ची जारी करने की पुरजोर मांग की है।
मौके पर रति राम, सूरजपाल, विजयपाल, राजकिशोर, रामौतार, साबिर हुसैन, भूप सिंह, श्यामलाल, देवीराम, गुलाब सिंह, अजीम अहमद आदि थे। इधर, गन्ना सचिव सिद्धार्थ आर्य ने बताया कि सर्वे के आधार पर लघु किसानों को 20 क्विंटल गन्ना पर्ची दी गई है। फिर भी मामले को दिखाया जाएगा।