खटीमा। जर्जर कंजाबाग-श्रीपुर बिचवा मार्ग की मरम्मत नहीं होने पर सोमवार को ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम निर्मला बिष्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
ग्रामीणों ने कहा कि इस मार्ग से 20 ग्राम सभाएं जुड़ती हैं और प्रतिदिन 1500 वाहन गुजरते हैं। सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिसमें दो पहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे है। इधर, वहीं ग्रामीणों ने विधायक पुष्कर सिंह धामी और नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा को घेराव कर कंजाबाग-श्रीपुर बिचवा मार्ग पर पेचवर्क का विरोध किया और सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की।
प्रदर्शन में प्रकाश पांडेय, नवीन जोशी, विनोद जोशी, हरीश मथेला, मोहन जोशी, गणेश चंद रजवार, शांति प्रकाश गहतोड़ी, मदन सिंह रावत, किशन सिंह कन्याल, प्रेम सिंह पोखरिया, महेश पांडे, प्रताप सिंह धामी, मुकेश राणा, वीरेंद्र सिंह, त्रिलोक जोशी घनश्याम सनवाल, रोहित शर्मा, रमेश जोशी, बीएस कोटिया आदि थे।
इधर भी मार्गों की मरम्मत की मांग उठाई
खटीमा। झनकट, रतनपुर, सबौरा, दियुरी-बिरिया मझोला संपर्क मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर ग्राम प्रधानों ने एसडीएम बिष्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान ऊषा चंद, वीरेंद्र सिंह, नितिन सिंह, संगीता, मुन्नी देवी, प्रकाश चंद्र पांडेय, अनीता चंद, अनीता देवी, रुस्तम सिंह, कमला मेहता, मीना जेठी, कमलेश, निर्मला बोरा आदि थे।