फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथकड़ी सहित कस्टडी से भागा स्मैक कारोबारी

Tue, 24 Oct 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज/नानकमत्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली मेले में सोमवार को स्मैक बेचते हुए पुलिस के हत्थे चढ़ा कारोबारी पुलिस की लापरवाही हथकड़ी समेत फरार हो गया। खटीमा कोर्ट में पेशी के बाद हल्द्वानी जेल जाते समय नंधौर वैली में कारोबारी पुलिस के एक जवान और होमगार्ड को चकमा देकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को नानकमत्ता के ग्राम मच्छली झाला में वाहनों की चेकिंग कर रही पुलिस टीम को दिवाली मेले में स्मैक बेचते हुए एक कारोबारी हत्थे चढ़ गया। उसके पास से 4.8 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ में युवक ने अपना नाम ग्राम शीतलपुर घामोली थाना विलसंडा जिला पीलीभीत निवासी आलमजीत सिंह पुत्र चमकार सिंह बताया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। सोमवार को कोर्ट में पेशी के बाद उसे हल्द्वानी जेल ले जाया जा रहा था। पुलिस टीम में नानकमत्ता थाना अंतर्गत प्रतापपुर चौकी में तैनात सिपाही रमेश नाथ गोस्वामी और होमगार्ड सुनील कुमार थे। गोस्वामी आरोपी को कार से वाया नंधौर वैली लेकर जा रहे थे। रास्ते में आलमजीत ने लघुशंका की बात कही तो कार रोककर उसे बाहर निकाला गया। मौका देखकर आरोपी दोनों जवानों को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया। 
विज्ञापन



स्मैक के साथ कोर्ट पेशी पर ले जाए गए आरोपी को कोर्ट से हल्द्वानी कारागार ले जाया जा रहा था। नंधौर वैली के पास से उसके फरार होने की सूचना मिली है। मौका मुआयना किया जा रहा है। सिपाही और होमगार्ड की लापरवाही मिली तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीएल मधवाल, सीओ खटीमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें