फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक तस्कर को पकड़ा तो फेंककर मारा हेलमेट

विज्ञापन
सितारगंज कोतवाली में पकड़े गए स्मैक तस्कर के साथ पुलिस टीम। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। पुलिस ने तस्कर को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। सिपाही ने तस्कर को पकड़ने की कोशिश की तो उसने सिपाही पर हेलमेट दे मारा। इस पर सिपाही ने बल प्रयोग करते हुए दबोच लिया। इसके बाद कोतवाली लाकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल सलाहउद्दीन ने बताया कि एसएसआई प्रभात कुमार ने अमरिया चौराहे पर सिसईखेड़ा निवासी सतवंत सिंह की बाइक को रोककर तलाशी ली। इस पर सतवंत के पास से सात ग्राम स्मैक मिली। बताया कि स्मैक मिलने पर सिपाही नरेंद्र यादव ने उसे हिरासत में लेना चाहा तो उसने हेलमेट से उस पर हमला कर दिया। सिपाही ने खुद को बचाते हुए बल प्रयोग करते हुए सतवंत को धर दबोचा। टीम में कांस्टेबल दीपक जोशी आदि थे।
स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
खटीमा। कोतवाली पुलिस ने एक युवक को चार ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। एसएसआई देवेंद्र गौरव ने शुक्रवार दोपहर एफसीआई गेट के पास संदिग्ध हालात में सालमत्ता निवासी राजेंद्र सिंह को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास चार ग्राम स्मैक बरामद हुई। कोतवाल संजय पाठक ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने आप को नेपाली नागरिक बताने वाले एक व्यक्ति से इसे खरीदता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें