फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से कई जगह जलभराव, परेशानी

विज्ञापन
बाजपुर में बारिश के दौरान खाली पड़ी सड़क - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
काशीपुर/बाजपुर। सुबह से हुई मूसलाधार बारिश से कई मोहल्ले और कॉलोनियां जलमग्न हो गए। बरसात के चलते नालियों की गंदगी बहकर सड़कों पर आ गई। झमाझम बारिश से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की है। शनिवार सुबह सात बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश के कारण एनएच 74 पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसके चलते रतन सिनेमा रोड, मेन मार्केट, काली बस्ती, लक्ष्मीपुर पट्टी, थाना साबिक, काजीबाग, आवास विकास, वैशाली कॉलोनी, श्यामपुरम में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। नालियों की बजबजाती गंदगी सड़कों पर बहते देखा जा रहा है। इससे कॉलोनी वासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर, बाजपुर में बारिश होने से नगर के कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को सुबह हुई बारिश से नगर के रामराज रोड पर पशु चिकित्सालय, मोहल्ला सुभाषनगर और मोहल्ला केशवनगर में एक स्कूल के पास गली में जलभराव हो गया। जिससे सड़क जलमग्न हो गई। सभासद मो. आसिफ ने बताया कि केशवनगर के बीच गुजर रही गूल पहले की अपेक्षा काफी संकरी हो गई है। जिससे जलभराव की समस्या हो रही है। इसी मोहल्ला निवासी मो. उस्मान, रफीक अहमद, हाजी रईस अहमद, अबरार अहमद अंसारी, शाहिद हुसैन, वाजिद अली अंसारी, शकील अहमद अंसारी ने जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है।

बाजपुर के मोहल्ला केशवनगर में जलभराव- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें