फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक और नशे के कैप्सूल, गोलियों के साथ तस्कर दबोचा

विज्ञापन
नानकमत्ता में पुलिस हिरासत में नशीले पदार्थ व स्मैक तस्करी का आरोपी। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
नानकमत्ता। क्षेत्र में पुलिस की नशे के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई के बावजूद तस्करों के हौसले पस्त नहीं हो रहे हैं। पुलिस ने पांच ग्राम स्मैक, 290 कैप्सूल और 280 नशे की गोलियों के साथ तस्कर को दबोच लिया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक को सीज कर दिया और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने मुखबिर की सूचना पर सुनखरी मार्ग पर चेकिंग की। यहां पुलिस ने बंगाली कॉलोनी निवासी प्रदीप सिंह को घेराबंदी कर धर दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से पांच ग्राम स्मैक, 290 नशे के कैप्सूल और 280 गोलियां मिलीं। इस पर पुलिस उसे थाने ले आई। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया। एसओ भट्ट ने बताया कि आरोपी बाइक से आसपास के ग्रामीण अंचलों में नशा सामग्री बेचने जा रहा था। टीम में एसआई दीपक कौशिक, धर्मेंद्र आर्य, कांस्टेबल रोहित चौधरी, रविंद्र बर्मन, रमेश भट्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें