फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आसमान छू रहा सोना पहुंचा 1.25 लाख रुपये के पार

Sun, 12 Oct 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। त्योहार के सीजन के चलते सोना और चांदी के रेट लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। सराफा दुकानों पर ग्राहकों की आवक काफी प्रभावित हुई है। कारोबारियों के मुताबिक सोने का भाव लगभग 1 लाख 26 हजार रुपये तक पहुंच गया है। महज एक हफ्ते में सोने का रेट 1 लाख 11 हजार से बढ़ कर 1 लाख 26 हजार तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

बुधवार को करवाचौथ को लेकर सर्राफा दुकानों पर ग्राहकों की चहल पहल अच्छी रही। कारोबारियों ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल सोने के आभूषणों में करीब 40 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। इसका असार कारोबार पर भी पड़ा है। ग्राहक बहुत जरूरी होने पर ही आभूषणों की खरीददारी कर रहे हैं।
क्या बोले कारोबारी
महज एक हफ्ते में ही सोने के भाव में करीब 15 -16 हजार रुपये की बढ़ाेतरी हुई है। जो निरंतर बढ़ रही हैं। आभूषण लेने के लिए ग्राहक पहुंचते तो हैं लेकिन भाव जानकर हाथ पीछे कर लेते हैं। - निशांत ढ़ल , अध्यक्ष, सराफा एसोसिएशन
विज्ञापन

- महंगाई के चलते आम जनमानस पहले ही परेशान हैं, सोने के आसमान छू रहे रेट के चलते लोग मनपसंद आभूषण की खरीददारी भी नहीं कर पा रहे हैं। उम्मीद हैं कि धनतेरस और दिवाली के दौरान लोग अच्छी खरीददारी करेंगे और कारोबार में तेजी आएगी।- राजीव कपूर, सराफा कारोबारी
विज्ञापन


आंकड़ों में तेजी
29 सितंबर - 1.16380 लाख
30 सितंबर - 1.18310 लाख
1 अक्तूबर- 1.18614 लाख
3 अक्तूबर - 1.18010 लाख
4 अक्तूबर - 1.19378 लाख
6 अक्तूबर - 1.20740 लाख
7 अक्तूबर - 1.22000 लाख
8 अक्तूबर - 1.26000 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें