फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य वाणिज्य अधीक्षक संजय, पोर्टर आशीष को मिला रेल सप्ताह पुरस्कार

विज्ञापन
काशीपुर के रेल सप्ताह पुरूस्कार में चुने गए वाणिज्य अधिक्षक एसकेराय। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। रेलवे की आय बढ़ाने सहित अन्य उत्कृष्ट कार्य करने पर काशीपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य वाणिज्य अधीक्षक संजय कुमार राय और पोर्टर आशीष कुमार सागर को पुरस्कार दिया गया है। एसके राय 37 वर्ष के कार्यकाल में रेलवे से अब तक चार पुरस्कार प्राप्त कर चुके थे।
विज्ञापन

रेलवे हर वर्ष 16 अप्रैल को रेल सप्ताह मनाता है। इस बार अप्रैल के बजाए 14 अगस्त को 65वें रेल सप्ताह में पुरस्कार के लिए रेल कर्मियों को ऑनलाइन सूचना जारी की गई। काशीपुर से मोहल्ला आवास-विकास निवासी और काशीपुर रेलवे स्टेशन के माल गोदाम में तैनात मुख्य वाणिज्य अधीक्षक एसके राय और अमरोहा यूपी निवासी कर्मचारी पोर्टर आशीष कुमार सागर को पुरस्कार के लिए चुना गया है। एसके राय ने बताया कि पिछले साल काशीपुर से 4 रैक माल की भेजी गई थी। जिससे विभाग को 1 करोड़ 78 लाख 63 हजार 724 रुपये आय अर्जित हुई थी। इस साल कोरोना महामारी के बावजूद चीनी और शीरा की 2-2 रैक, 24 रैक एफसीआई के चावल की विभिन्न स्थानों पर भेजी जा चुकी है। इससे रेलवे को 15 करोड़, 71 लाख 46 हजार 925 रुपये आय प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें