फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपों ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

विज्ञापन
बाजपुर घटना में साइकिल। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। गांव बेरिया दौलत में टेंपो ने साइकिल सवार रौंद दिया। हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को शाम गांव भटपुरी बरहैनी निवासी भूकन सिंह (52) साइकिल से जा रहा था कि पीछे से टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार भूकन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वाहन पलट गया। जिससे टेंपो चालक जोगेंद्र सिंह (35) निवासी गदरपुर केे वार्ड नंबर सात भी घायल हो गया। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने भूकन सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि जोगेंद्र सिंह का इलाज चल रहा है। एसएसआई महेश कांडपाल ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को सीएचसी की मोर्चरी में रख दिया। शव मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें