लालकुआं, बिंदुखत्ता के सुभाष कालोनी निवासी कई महिलाएं गुरुवार दोपहर पंतनगर रोड स्थित जंगल में घास काटने आई हुई थीं। दोपहर करीब तीन बजे वे लोग घास काटकर सड़क किनारे खड़े होकर वापस घर जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगीं।
इसी बीच एक तेज अनियंत्रित नए ट्रक के चेसिस की चपेट में आकर सड़क किनारे खड़ी महिलाएं दीपा पांडे पत्नी हरीश पांडे, नीरू पत्नी हरीश बिष्ट, गीतिका पत्नी पंकज चौहान, संजना पत्नी गुड्डू, सावित्री पत्नी तारा दत्त, गीता पत्नी प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद ट्रक का चेसिस भी पेड़ से टकरा गया।
यह देख आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से टाटा के एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इस मौके पर नीरू, सावित्री और गीता की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया। उधर पुलिस ने ट्रक को चेसिस को कब्जे में ले लिया है।