काशीपुर। नगर निगम के तीन वार्डों में 74.18 लाख की लागत से बनने वाली छह सड़कों का मेयर दीपक बाली ने शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सड़कों का गड्ढा मुक्त कराया जाएगा।
मेयर बाली ने वार्ड नंबर-1 रंपुरा नीझड़ा में चार सड़कों का शिलान्यास किया। यहां पंकज पांडये से नरेश त्यागी के मकान तक, विजय ध्यानी से अमृतपाल सिंह के मकान तक, सैनिक कॉलोनी में नारायण दत्त सती से संजय कुकरेती के मकान तक तथा भूपेंद्र रावत से विजय सिंह रावत के मकान तक 45.89 लाख की लागत से निर्माण होगा।
वार्ड-35 चामुंडा विहार में तरनप्रीत सिंह से कैलाश मनराल के मकान तक 4.67 लाख से सड़क और नाली बनाई जाएगी। वार्ड-32 कटोराताल मध्य में चावला स्टूडियो से जावेद के मकान तक 23.62 लाख की लागत से सड़क व नाली का निर्माण होगा।
वहां पार्षद बीना नेगी, मयंक मेहता व तबस्सुम के अलावा चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, विपिन अरोरा, जयदीप ढोंडियाल, प्रकाश नेगी, शोभित अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल आदि थे।