फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: छह खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

Tue, 03 Mar 2026 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। हरिद्वार में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में काशीपुर के 14 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किया। इस दौरान छह खिलाड़ियों का आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

एक मार्च को हरिद्वार में अंडर-10, 13, 15 राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप हुई। इसमें केडीएफ आर्चरी सेंटर काशीपुर के 14 खिलाड़ियों ने भाग लिया। केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने बताया कि सानिध्य हरबोला, अंश हरबोला, देव, अथर्वा अग्निहोत्री, रुद्र प्रताप, ऐश्वर्या कराकोटी ने स्वर्ण पदक जीते हैं। इनका राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। जो 26 मार्च से 7 अप्रैल तक गुंटूर आंध्र प्रदेश में होने वाले राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें