फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में लगाए जाएंगे छह मोबाइल टॉयलेट्स

Sun, 27 Nov 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
टायलेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार की तर्ज पर अब शहर में भी मोबाइल टॉयलेट लगाने की पहल शुरु हो गई है। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में छह मोबाइल टॉयलेट खरीदने का प्रस्ताव पास हो गया है। 14वें वित्त आयोग से मिले बजट से सफाई मद में छह टॉयलेट खरीदे जाएंगे। प्रस्ताव पास होने के बाद निगम ने मोबाइल टॉयलेट बनाने वाली कंपनियों से संपर्क साधना शुरु कर दिया है। 
विज्ञापन


शहर में शौचालयों की हालत बुरी है। गंदगी के साथ ही कई शौचालय क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। इसको देखते हुए नगर निगम अब शहर में मोबाइल टॉयलेट का इस्तेमाल करने जा रहा है। ये टॉयलेट भीड़भाड़ वाली जगहों पर रखे जाएंगे। इनकी खासियत यह है कि ये एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट किए जा सकते हैं। 

इनमें महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय होंगे। टॉयलेट के ऊपर पानी की टंकी होगी और हाथ धोने के लिए वॉश बेसिन की व्यवस्था होगी। ये मोबाइल टॉयलेट कहां-कहां स्थापित होंगे, इसके लिए जगह चिन्हित नहीं की गई है। उप नगर अधिकारी नजर अली ने बताया कि मोबाइल टॉयलेट का इस्तेमाल हरिद्वार में किया गया है। इसी तर्ज पर अब शहर में भी टॉयलेट स्थापित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


निगम कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव पास हो चुका है। 14वें वित्त आयोग से मिले बजट में से ही छह टॉयलेट खरीदे जाएंगे। जो कंपनियां टॉयलेट बनाती हैं, उनसे संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही इनको खरीदा जाएगा। हर टॉयलेट में एक कर्मी की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। ये ज्यादा भीड़भाड़ वाली जगहों पर रखे जाएंगे। एक महीने में 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें