फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झपट्टामार गिरोह के छह सदस्य दबोचे, 18 मोबाइल बरामद

Tue, 28 Feb 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
काशीपुर में पकड़े गए झपट्टामारों के साथ पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 
विज्ञापन

लोगों के लिए मुसीबत का सबब बने झपटमार गिरोह के सदस्यों को दबोचने में पुलिस सफल हो गई। पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया है। 

सोमवार को कोतवाली में पत्रकार वार्ता में कोतवाल ओमप्रकाश ने क्षेत्र में राहगीरों के हाथ से मोबाइल छीनने की घटनाएं हो रही थी। एएसपी डॉ. जगदीश कुमार के निर्देश पर उनकी अगुवाई में गिरोह को दबोचे के लिए टीम गठित की गई थी। रविवार को मुखबिर ने सूचना दी कि एक मारुति वैन में झपटमार गिरोह के सदस्य कहीं वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। टीम ने गंगेबाबा रोड नागनाथ मंदिर तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाकर वैन (यूए/04/बी/6333) को रोककर तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैन में आधा दर्जन संदिग्ध युवकों के साथ ही एक थैले में रखे 18 मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद मोबाइल लोगों के हाथ लूटे हुए हैं। वो काशीपुर के अलावा, कुंडा, रामनगर और आसपास के क्षेत्र में मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देते हैं। बताया कि वो बाइक से सड़कों में घूमकर मंहगे मोबाइल फोन चलाने वाले लोगों को चिह्नित करते है। फिर मौका देखकर मोबाइल छीनकर बाइक से भाग जाते हैं। बताया कि उन्होंने अब तक करीब 35 मोबाइल छीने हैं। आरोपियों ने अपना नाम संजीव सक्सेना निवासी टांडा उज्जैन, आसिफ खान निवासी घोसीपुरा स्वार रामपुर, विकास गिरी निवासी ग्राम लालपुर गोसाई थाना ठाकुरद्वारा और हाल निवासी आवास विकास काशीपुर, हैप्पी,  हरमीत सिंह निवासी ग्राम करनपुर थाना कुंडा, नूर मोहम्मद निवासी गूलरघट्टी रामनगर बताया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मारुति वैन को सीज कर दिया है। टीम में एसएसआई लाखन सिंह, एसआई ओमप्रकाश नेगी, बृजभूषण गुरुरानी, प्रवीन सिंह आदि थे। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें