फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Uttarakhand : ऊधमसिंहनगर जिले के काशीपुर में छह और कोरोना पॉजिटिव मिले

Mon, 22 Jun 2020 01:55 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऊधमसिंहनगर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर ब्लॉक में सोमवार को छह और कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें दो युवतियां और एक किशोर शामिल हैं। मुंबई से लौटे एक युवक का रुद्रपुर जिला अस्पताल और पांच लोगों के सैंपल आईआईएम काशीपुर से लिए गए थे। सभी को एलडी भट्ट संयुक्त अस्पताल काशीपुर में आइसोलेट किया गया है।

विज्ञापन


काशीपुर निवासी 19 वर्षीय संक्रमित युवती गुरुग्राम और पशुपति विहार निवासी 20 वर्षीय युवती दिल्ली से लौटी हैं। काशीपुर की बंगाली कालोनी निवासी 20 वर्षीय युवक मुरादाबाद से, पशुपति विहार निवासी 15 वर्षीय किशोर दिल्ली से, हेमपुर निवासी 28 वर्षीय युवक नैनीताल और अल्ली खां निवासी 29 वर्षीय युवक मुंबई से लौटा था। जिले में कुल कोरोना संक्रमित केसों की संख्या 143 पहुंच गई है।

जनशताब्दी से आ रहा युवक कोरोना पॉजिटिव

गाजियाबाद से जनशताब्दी एक्सप्रेस से ऋषिकेश के लिए आ रहे एक युवक में कोरोना की पुष्टि होने पर हड़कंप मच गया। उसे लक्सर के आसपास फोन पर संक्रमित होने की जानकारी मिली। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर उतरते ही उसे कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया। इसके अलावा कोच में अन्य 22 यात्रियों को भी स्टेशन पर रोक दिया था। देर रात तक स्वास्थ्य विभाग इनके बारे में कुछ तय नहीं कर पाया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ऋषिकेश का युवक नोएडा में नौकरी करता है। कोरोना के प्राथमिक लक्षण सामने आने पर चार दिन पहले उसने वहां सैंपल दिया था। युवक रिपोर्ट आए बगैर ही गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जनशताब्दी एक्सप्रेस से ऋषिकेश आने के लिए बैठ गया। ट्रेन जब रुड़की-लक्सर के बीच में थी, उस समय युवक को नोएडा के स्वास्थ्य विभाग ने फोन कर कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी दी। युवक ने मामले को गंभीरता से लिया और अपने पॉजिटिव आने की जानकारी जीआरपी हरिद्वार को दी।

थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देते हुए एंबुलेंस के साथ टीम को स्टेशन पर बुलवा लिया। स्वास्थ्य विभाग और जीआरपी के साथ रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने सावधानी बरतते हुए संक्रमित युवक को कोच से उतरवाया और कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर दिया। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि युवक के साथ बोगी में 22 और लोग सवार थे। यह सभी लोग हरिद्वार में अपनों की अस्थि विसर्जन के लिए आ रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें