फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा : बिन्ता-भतौंरा में तिमंजिला मकान में आग लगने से वृद्धा की दर्दनाक मौत

Mon, 22 Jun 2020 01:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
तिमंजिला मकान आग में खाक हो गया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बिन्ता-भतौंरा में एक मकान में आग लगने से वृद्धा की दर्दनाक मौत हो गई। तिमंजिला मकान आग में खाक हो गया। शासन-प्रशासन, विधायक आदि घटना स्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन


आज प्रातः लगभग 10 बजे उक्त मकान में अज्ञात कारणों से भंयकर आग लग गई। भतौंरा निवासी स्व. घनान्द जोशी की वृद्धा पत्नी भगवानी देवी 75 वर्ष अपने दो पुत्रों दिनेश चंद्र जोशी, नन्द किशोर जोशी, बहू बिमला जोशी व पोती नेहा जोशी के साथ उक्त तिमंजिले मकान में रहती थी।
विज्ञापन


आग लगते समय उसके दोनों लड़के व बहू खेतों में रोपाई करने गये थे। जबकि 11 में पढ़ने वाली पोती नेहा जोशी उस समय गौशाला गई थी। पोती ने पहले मकान में आग लगी देखी व हो हल्ला किया। जिसके बाद ग्रामीणों ने आग बुझाने व वृद्धा को निकालने का भरसक प्रयास किया। लेकिन तब तक भंयकर आग से पूरा मकान ध्वस्त हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें