फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी सत्र से पीपीपी मोड पर शुरू होगी सितारगंज चीनी मिल

विज्ञापन
देहरादून में गन्ना एवं चीनी उद्योग मंत्री यतीश्वरानंद से मुलाकात करते सुरेश गंगवार। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार ने गन्ना एवं चीनी उद्योग मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद से क्षेत्र की बंद चीनी मिल को तत्काल शुरू कराने की मांग की। गन्ना मंत्री ने इसी सत्र से हर हाल में मिल को पीपीपी मोड पर शुरू कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार की सलाहकार समिति के सदस्य सुरेश गंगवार और उनकी पत्नी रेनू गंगवार ने गन्ना मंत्री यतीश्वरानंद को पत्र सौंपा। जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार ने पत्र में कहा कि साल 2017 से सितारगंज की दि किसान सहकारी चीनी मिल को बंद कर दिया गया है, जबकि सितारगंज क्षेत्र के किसान गन्ने की अधिक पैदावार करते हैं। कहा कि मिल शुरू नहीं होने से किसानों का गन्ने की खेती से मोह भंग होता जा रहा है।
उन्होंने गन्ना मंत्री से मिल को तत्काल शुरू कराने की मांग की। इससे पूर्व सुरेश गंगवार ने सीएम तीरथ सिंह रावत से मिलकर बिज्टी और नकटपुरा की अधूरी सड़क एवं नाली का मामला उठाया। सीएम ने कहा कि लोनिवि के अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के लिए आदेशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें