फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मलखंब में सितारगंज के खिलाड़ियों का दबदबा

Fri, 06 Feb 2026 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। देहरादून में हुई मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी की मलखंब प्रतियोगिता में सितारगंज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। टीम ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों के यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शिशु विद्या मंदिर, सिसौना में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंध समिति ने इस उपलब्धि के लिए कोच और विजेता छात्रों को सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष रमेश आर्य ने बताया कि विद्यालय के रितेश राणा, अनमोल सिंह राणा, कुणाल सिंह, सावंत और प्रियांशु ने मलखंब प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।
इन बच्चों ने प्रतियोगिता में प्रदेश में प्रथम स्थान पाकर विद्यालय के साथ अभिभावकों का भी नाम रोशन किया है। वहीं, कोच रजत पंवार ने कहा कि अनुशासन और निरंतर अभ्यास से ही सफलता प्राप्त होती है। वहां प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र फुलारा, रमेश पालीवाल, क्रांति बल्लभ शर्मा, चंदन राणा, रोहित सक्सेना, विमला रानी, पिंकी विश्वास, प्रीति पांडे, रीना राणा, सुमन राणा, अंबिका, जिया फर्त्याल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें