रुद्रपुर। आठ से 10 फरवरी तक गोपेश्वर के चमोली स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-17 बालक वर्ग की राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता होगी। इस स्पर्धा में ऊधमसिंह नगर की टीम प्रतिभाग करेगी। जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की ने बताया कि टीम के चयन का ट्रायल छह फरवरी को दोपहर दो बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार का यात्रा या दैनिक भत्ता देय नहीं होगा। ट्रायल में उत्तराखंड के स्थायी निवासी और एक फरवरी 2009 के बाद जन्मे प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। प्रतिभागियों को आधार कार्ड, जन्म, स्थायी निवास प्रमाणपत्र और दो पासपोर्ट फोटो लानी होगी।