फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस्त्री के बेटे का एमपी में सहायक प्रोफेसर पद पर चयन

विज्ञापन
सहायक प्रोफेसर वसीम अहमद। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
सितारगंज। नगर के एक राजमिस्त्री के बेटे का मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ है। नगर के वार्ड एक चिंतीमजरा मोहल्ला निवासी वसीम अहमद गरीब परिवार से हैं। उनके पिता कसीर राजमिस्त्री हैं। वसीम ने पिता के साथ मजदूरी कर अपनी पढ़ाई पूरी की।
विज्ञापन

वसीम ने राजकीय इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। डॉ. सुशीला तिवारी महाविद्यालय से स्नातकोत्तर, एसबीएस पीजी कॉलेज रुद्रपुर से भूगोल विषय में एमए किया।
2016 में यूजीसी नेट एवं 2017 में यूसेट उत्तीर्ण किया। इसी महाविद्यालय के भूगोल के विभागाध्यक्ष डॉ. भगवती जोशी के निर्देशन में पीएचडी कर रहे हैें। वसीम डीएसबी कैंपस कुमाऊं विवि के भूगोल विभाग में नवंबर 2020 में अतिथि व्याख्याता के रूप में चयनित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब उनका चयन मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर हुआ है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें