खटीमा के श्री बागनाथ मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा सुनने उमड़े श्रद्घालुगण।
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। मेलाघाट रोड पकडिया स्थित श्री बागनाथ मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के नौवें दिन व्यास पं. भानु प्रकाश तिवारी ने कृष्ण-सुदामा मिलन का प्रसंग सुनाया।
मुख्य यजमान संजय सिंह पिलख्वाल सपत्नीक रहे। वहां आचार्य पं. मनोज चंद्र जोशी, उमेद सिंह, मनोज चुफाल, मुन्ने सिंह, विष्णु, महेंद्र सिंह, परिमल मंडल, मुन्ना पंडित, नरेश अधिकारी एवं मीना गुप्ता आदि थे। इधर पंकज गौर एवं परिमल मिस्त्री की देखरेख में 34 कांवड़ सदस्यीय टीम ने हरिद्वार से जल लेकर श्री बागनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया।