फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में 29 मई से एसआईआर, 376 शिक्षक और कर्मचारी जुटे

Thu, 28 May 2026 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के लिए शिक्षक समेत विभिन्न विभागों के 376 कर्मचारी बीएलओ और सुपरवाइजर बनाए गए हैं। प्रशासन की ओर से 29 मई से यह कार्य शुरू कराया जाएगा जो जून तक चलना है।
विज्ञापन

इस कार्य के लिए राधेहरि पीजी कॉलेज, चंद्रावती तिवारी पीजी कॉलेज, तकनीकी शिक्षा राजकीय पॉलीटेक्निक, आईटीआई, शिक्षा, सिंचाई, पेयजल आदि विभागों से करीब पौने चार सौ शिक्षक और कर्मचारियों को लगाया गया है। इनमें से करीब डेढ़ सौ शिक्षक हैं।
प्रधानाचार्य-प्रधानाध्यापक को छोड़कर सभी शिक्षकों की ड्यूटी अभी मकान गणना में लगी हुई थी जिससे विद्यालय खाली हो गए थे और पढ़ाई चौपट हो गई थी। यह कार्य पूर्ण हो चुका है। अब एसआईआर का जिम्मा लाद दिया गया है।
विज्ञापन

तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि 29 मई से जनगणना कार्य शुरू हो रहा है। इसके लिए कर्मचारियों को बीएलओ और सुपरवाइजर बनाया गया है। खंड शिक्षाधिकारी धीरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि ब्लॉक से शिक्षकों की ड्यूटी एसआईआर के लिए लगा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें