फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: यूओयू ने युवाओं को वितरित की निशुल्क पुस्तकें

Wed, 27 May 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से निशुल्क पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं को पुस्तक वितरित कर आवश्यक जानकारी दी गई। मंगलवार को कुंडेश्वरी में ग्राम प्रधान निवास पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अधिकारियों व केंद्र प्रभारियों ने युवाओं और छात्रों को निशुल्क पुस्तकें वितरित कीं। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संचालित यूओयू केंद्र प्रभारी डाॅ. महीपाल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण, पौष्टिक आहार, खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम और मिलने वाली सुविधाओं के प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया है। बताया कि विश्वविद्यालय ने गांव को गोद ले रखा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें