फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरलीकरण और समाधान सरकार की कार्यशैली का मूल मंत्र : सीएम

Mon, 26 Oct 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने निजी आवास नगला तराई और लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जनता की सभी समस्याओं को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनता की सभी समस्याओं का समय से निस्तारण सरकार की पहली प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। प्रशासन की जवाबदेही और संतोषजनक समाधान अहम है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं से हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। अंतिम छोर के पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों से लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निदान करने और पात्र लोगों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। वहां जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, दायित्वधारी मोहिनी पोखरियाय, गंभीर सिंह धामी, सुरेश कोली, रणजीत सिंह नामधारी, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, प्रेम सिंह राणा, वरुण अग्रवाल, अमित पांडेय, भवानी भंडारी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें