फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड के बेटे की थी लाश

Fri, 04 Dec 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन पहले झाड़ियों में मिली बच्चे की लाश की शिनाख्त हो गई। वह देहरादून के सिक्योरिटी गार्ड राजेंद्र जोशी का बेटा था। उसकी हत्या कर शव यहां लाकर फेंका गया है। जबकि मृतक के पिता राजेंद्र और दादी कमला जोशी अभी लापता हैं। पुलिस ने बच्चे की शिनाख्त के बाद उन दोनों की खोज भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एएसपी टीडी वैला ने भारी पुलिस बल के साथ सिडकुल और आसपास के जंगल में सघन कांबिंग की। पुलिस की जांच की सुई ड्राइवर पर टिकी है। हालांकि वह भी लापता है। पुलिस ने मोर्चरी में रखा बच्चे का शव उसके चाचा के सुपुर्द कर दिया है।
उल्लेखनीय है बीती 29 नवंबर को सिडकुल फेज टू में रोड नंबर दस व चार के बीच खाली प्लाट में झाड़ियों के बीच आठ साल के बच्चे की लाश मिली थी। पुलिस ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव की शिनाख्त न होने पर उसे खटीमा पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रख दिया था। बुधवार देर शाम अज्ञात बच्चे की शिनाख्त श्यामपुर थाना प्रेमनगर देहरादून के राजेंद्र जोशी (36) के बेटे भाष्कर जोशी के रूप में हुई थी। बृहस्पतिवार को राजेंद्र के भाई आर्मी उड़ीसा के नायक दीपक जोशी ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

दीपक ने बताया बड़े भाई राजेंद्र रिलायंस कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड हैं। नौ साल पहले उनकी शादी बिंदी बटौली निवासी लोहाघाट से हुई थी, जिससे तलाक हो गई थी। राजेंद्र की पुन: शादी के लिए 27 नवंबर की दोपहर मां कमला जोशी (55) अपनी कार (यूके07एपी-5359) से राजेंद्र व उनके बेटे भाष्कर जोशी को लेकर पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुए थे। तभी से लापता हैं। बताया कि राजेंद्र को कार चलानी नहीं आती थी, जिस कारण ड्राइवर लेकर गए थे, ड्राइवर का भी कोई पता नहीं चल रहा है। उन्होंने भतीजे की हत्या कर शव यहां लाकर फेंकने की आशंका जताई।
एएसपी टीडी वैला ने घटना जानने के बाद तुरंत भारी पुलिस बल के साथ सिडकुल फेज-टू में घटनास्थल व आसपास के जंगल में सघन कांबिंग की, लेकिन लापता राजेंद्र व उसकी मां कमला जोशी का कोई पता नहीं चला। एएसपी टीडी वैला ने बताया कि ड्राइवर का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें