फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बच्चों पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़का सिख समाज, तहरीर दी

Mon, 04 May 2026 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बच्चों को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी से सिख समाज में आक्रोश फैल गया। गुरुद्वारा सिख सेंट्रल कमेटी ने बाजार पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात सिख समाज के लोग रुद्रपुर की बाजार चौकी पहुंचे। इस दौरान गुरुद्वारा सिख सेंट्रल कमेटी के जनरल सचिव प्रतपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को फेसबुक पर एक पोर्टल पर तीन गरीब और जरूरतमंद नाबालिग बच्चों की तस्वीरें साझा कर आर्थिक सहायता की अपील की गई थी।
आरोप है कि इस मानवीय पहल के बीच रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल से एक अत्यंत अशोभनीय और आपत्तिजनक टिप्पणी की जिसने समाज की संवेदनाओं को ठेस पहुंचाई। आरोप है कि उक्त टिप्पणी मासूम बच्चों की गरिमा और सम्मान के विरुद्ध है बल्कि समाज में असंवेदनशीलता और वैमनस्य को भी बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की हरकतें डिजिटल प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग हैं। सिख समाज ने व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें