फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 11 वर्षों से गोसेवा में लीन सिद्धि टंडन, 5000 से अधिक गोवंश की कर रहीं देखभाल

Wed, 22 Apr 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। हल्द्वानी की सिद्धि टंडन पिछले 11 वर्षों से गोवंश की सेवा में निरंतर जुटी हुई हैं। नैनीताल के हल्दूचौड़ स्थित श्री नित्यानंद पाद आश्रम में वर्तमान में 5000 से अधिक गोवंश की देखभाल की जा रही है जिसकी जिम्मेदारी सिद्धि टंडन समर्पण भाव से निभा रही हैं।
विज्ञापन


हल्द्वानी के नया बाजार निवासी सिद्धि टंडन विभिन्न शहरों में जाकर सहयोग राशि एकत्र कर गोवंश के भरण-पोषण और देखरेख का कार्य करती हैं। मंगलवार को वह भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना के प्रतिष्ठान पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनकी कोई संतान नहीं है और वह गोवंश को ही अपनी संतान मानकर उनकी सेवा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बेजुबान और निराश्रित गोवंश की सेवा से उन्हें आत्मिक सुख की अनुभूति होती है।
आश्रम में मौजूद गोवंश के लिए भोजन, उपचार और अन्य व्यवस्थाओं के लिए वह हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, रामनगर और गदरपुर सहित विभिन्न शहरों का भ्रमण कर सहयोग जुटाती हैं।
विज्ञापन

सिद्धि टंडन ने मातृशक्ति से आह्वान किया कि वे भी आगे आकर अपने-अपने क्षेत्रों में निराश्रित गोवंश की सेवा में भागीदारी निभाएं, ताकि बेजुबान पशुओं को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिल सके। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें