फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किसान के बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर 14 लाख ठगे

Wed, 22 Apr 2026 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। अमेरिका में काम दिलाने का झांसा देकर कबूतर बाज ने 14,40,500 रुपये लेकर युवक को पोलैंड भेज दिया। पुलिस ने एडीजी के आदेश पर आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम खेमपुर कोतवाली नानकमत्ता निवासी सुरेंद्र सिंह ने एडीजी कानून को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उनके पुत्र लवप्रीत सिंह को जनवरी 2024 में पंजाब के अमृतसर में कपूरथला के बडालाकला निवासी देवेंद्र सिंह मिला था। देवेंद्र ने उनके पुत्र को 25 लाख रुपये में अमेरिका भेजने और काम दिलवाने का झांसा दिया।
12 फरवरी 2024 से पांच जून 2025 तक ऑनलाइन और ऑफलाइन 14,40,500 रुपये दिए गए। इसके बाद 11 जून 2025 को देवेंद्र सिंह ने लवप्रीत को मुंबई से रूस होते हुए पोलैंड भेज दिया। पोलैंड पहुंचते ही लवप्रीत का परिवार से संपर्क टूट गया। जब सुरेंद्र सिंह ने देवेंद्र सिंह से अपने पुत्र से बात कराने के लिए कहा तो वह 10 लाख रुपये और मांगने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह लवप्रीत घर वापस आया तो सुरेंद्र ने देवेंद्र से रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपी ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी।
प्रभारी निरीक्षक मंजू पांडे ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं में परिवाद दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें