फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सिडकुल की कंपनी के आपरेटर की सड़क हादसे में मौत

Wed, 21 Jan 2026 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पंतनगर थाना क्षेत्र में सिडकुल की कंपनी आपरेटर को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में घायल आपरेटर को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पंतनगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क किनारे एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसे देखकर लोगों की भीड़ लग गई। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने जानकारी लेने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक की पहचान नगला गोल गेट निवासी 38 वर्षीय परमेश्वर ठाकुर पुत्र आत्मा ठाकुर के रूप में हुई। मृतक के परिजन मोर्चरी पहुंच गए थे। मृतक सिडकुल की एक कंपनी में आपरेटर के पद पर कार्यरत था। वह रात की ड्यूटी को समाप्त कर बाइक से घर जा रहा। रास्ते में अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। परमेश्वर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें