सुल्तानपुर पट्टी। जन्माष्टमी के तीसरे दिन नगर में श्री रामडोल शोभायात्रा बड़े धूमधाम से निकाली गई। जोगेश्वर शिव मंदिर के अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। पंडित मुकेश शर्मा ने भगवान लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना और हवन कराया।
शोभायात्रा जोगेश्वर शिव मंदिर से होकर होली चौक, मेन बाजार, रामपुर चौराहा, बुध बाजार चौराहा होते हुए कोसी नदी पर जाकर संपन्न हुई। इसमें भगवान शंकर, गणेश, राधाकृष्ण, राम दरबार, काली माता की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। धार्मिक भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके। शिवकुमार गुप्ता और अंकुर गुप्ता ने श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की। इस मौके पर अनिल गुप्ता, अजय गुप्ता, अनुज गुप्ता, धर्मेंद्र सैनी, अरविंद चंद्रा, विकास शर्मा, सेवा राम मौर्य, अमित चंद्रा, यशपाल राजहंस आदि मौजूद रहे।