फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट को लेकर डीएम की सख्ती का दिखा असर

Wed, 20 Jul 2016 12:39 AM IST
udhamsingh nagar
विज्ञापन
हेलमेट को लेकर डीएम की सख्ती का दिखा असर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईकोर्ट के आदेश के बाद दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर जिले में प्रभारी डीएम की सख्ती का मंगलवार को व्यापक असर दिखा। हेलमेट नहीं पहनने वालों के खिलाफ बड़े स्तर पर चलाए गए चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में अफरा तफरी का माहौल रहा। बिना हेलमेट पेट्रोल पंपों पर तेल डालने पहुंचे सैकड़ों दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटकर पुलिस ने हजारों रुपये का अर्थदंड भी वसूल किया। चेकिंग अभियान कोतवाल जेसी पाठक, प्रकाश दानू, ललित मोहन जोशी, सुशील कुमार आदि पुलिस कर्मी जुटे रहे।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में भी रही नो एंट्री
हेलमेट नहीं पहनने वाले दोपहिया वाहन चालकों के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट में नो एंट्री रही। प्रभारी डीएम के आदेश पर कलेक्ट्रेट के मुख्य प्रवेश द्वार पर सुबह से पुलिस तैनात कर दी गई। पुलिस ने हेलमेट पहनकर आने वालों को ही अंदर जाने दिया। वहीं एसएसपी कार्यालय के सामने वाले कलक्ट्रेट गेट पर ताला जड़ दिया गया। यहां तक कि कर्मचारियों और कवरेज के लिए आने वाले पत्रकारों को भी बिना हेलमेट प्रवेश नहीं करने दिया गया। ड्यूटी के लिए पहुंचे कई कर्मचारियों ने हाथों हाथ हेलमेट खरीदा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें