काशीपुर। पांच सौ किलोमीटर पूरा करने के बाद रोडवेज बसों की सर्विस की जाती है। इस दौरान मोबिल ऑयल को बदला जाता है ताकि इंजन ठीक रहे। पिछले कुछ समय से काशीपुर डिपो में मोबिल ऑयल की कमी हो गई है। हालांकि डिपो प्रशासन की ओर से मुख्यालय को पत्र भेजकर मोबिल ऑयल की मांग की है।
काशीपुर डिपो से देहरादून, हरिद्वार, दिल्ली, चंड़ीगढ़, बरेली सहित अन्य शहरों के लिए रोडवेज बस सेवा है। इन रूट पर 40 से अधिक बसें संचालित होती हैं। डिपो में पिछले दो सप्ताह से मोबिल ऑयल की कमी है। इसके चलते बसों की सर्विस में समस्या हो रही है। डिपो की ओर से मुख्यालय से मोबिल ऑयल की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक पर्याप्त मात्रा में मोबिल ऑयल नहीं मिल रहा है।
डिपो के सहायक महाप्रबंधक नवीन आर्य ने बताया कि मुख्यालय को पत्र भेजकर मोबिल ऑयल की मांग की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही डिपो को मोबिल ऑयल मिल जाएगा।