फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन कर खुली रहीं कई दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। सरकार की ओर से कोविड कर्फ्यू में पांच दिन बाजार खोलने की छूट मिलने के बाद भी कुछ व्यापारी मनमानी कर रहे हैं। रुद्रपुर में कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए कई व्यापारियों ने रविवार को भी दुकानें खोले रखीं। दुकान के शटर गिराकर कुछ व्यापारी दुकान के बाहर खड़े रहते हैं और ग्राहक आते ही शटर उठा देते हैं।
विज्ञापन

मुख्य बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर के पास रविवार को कई दुकानें खुली नजर आईं। इसी तरह गल्ला मंडी स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानें भी खुली दिखीं। इसी तरह सब्जी मंडी स्थित कपड़ा मार्केट में भी व्यापारियों ने दुकानें खोल रखी थीं। ग्राहक के दुकान के अंदर आने पर शटर गिराकर बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें