फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिबान ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने मत्था टेक अरदास की

विज्ञापन
विज्ञापन
सिख पंथ की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिबान ज्ञानी हरप्रीत सिंह तथा तख्त श्री दमदमा साहिब के हजूरी कथावाचक ज्ञानी जगतार सिंह ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के दरबार में मत्था टेक अरदास की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सिंह साहिब तथा हजूरी कथावाचक को सरोपा और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम श्री अकाल तख्त साहिब, अमृतसर के जत्थेदार सिंह साहिबान ज्ञानी हरप्रीत सिंह तख्त श्री दमदमा साहिब के हजूरी कथावचक ज्ञानी जगतार सिंह के साथ नानकमत्ता साहिब पहुंचे। सिंह साहिब ने श्री हरमिंदर साहिब के दरबार में मत्था टेका। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सेवा सिंह ने सिंह साहिबान को सरोपा तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया।
रविवार को सिंह साहिबानों ने गुरुद्वारा रीठा साहिब की ओर प्रस्थान किया। वहां धार्मिक डेरा कारसेवा के बाबा तरसेम सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव धन्ना सिंह, सदस्य जसवंत सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, सहायक लेखा अधिकारी रंजीत सिंह ढिल्लो, दिलबाग सिंह, दारा सिंह, जसवंत सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें