फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गैस की किल्लत से जूझ रहे दुकानदार, लकड़ी-कोयले के चूल्हों से परेशान

Wed, 15 Apr 2026 01:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर में रसोई गैस की किल्लत के चलते दुकानदार, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों की मुश्किलें बढ़ी हैं। समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने से कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों को मजबूरी में लकड़ी और कोयले के चूल्हों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय मिठाई कारोबारी नमन गुप्ता ने बताया कि गैस की अनियमित सप्लाई के कारण उत्पादन प्रभावित हो रहा है। मिठाइयों को तय समय पर तैयार करना मुश्किल हो गया है। लकड़ी के चूल्हे पर काम करने से लागत भी बढ़ रही है और गुणवत्ता पर भी असर पड़ता है। वहीं ढाबा संचालक नीतू देवी का कहना है की गैस की कमी से रोजमर्रा का काम प्रभावित हो रहा है। ग्राहकों को समय पर खाना नहीं दे पा रहे हैं। कोयले का इस्तेमाल करना पड़ रहा है जिससे धुआं और गर्मी बढ़ती है, कर्मचारियों को भी दिक्कत होती है। वहीं तमाम मिठाई दुकानदार, ढाबा व रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि यदि जल्द गैस आपूर्ति पहले जैसी सुचारु नहीं हुई तो कारोबार पर और बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण व्यवस्था को दुरुस्त कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक प्रमोद पांडे ने बताया कि व्यवस्था अब पटरी पर उतरने लगी है। जल्द गैस आपूर्ति पूर्व की भांति सुचारू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें