फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हिरन और हिरनी को दिए शिव ने दर्शन

Tue, 22 Jul 2025 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। नगर के श्री सनातन धर्म मंदिर में शिव महापुराण कथा के छठे दिन कथावाचक पंडित राम जी महाराज ने जंगल में हिरन और हिरनी को भगवान शिव के दर्शन की कथा का वर्णन किया।
विज्ञापन

पवित्र श्रावण मास में आयोजित शिव महापुराण कथा के छठे दिन पंडित राम जी महाराज ने भक्तों को बताया कि एक शिकारी था जो हिरनों का शिकार करके अपना जीवन यापन करता था। एक बार, वह अपने परिवार के साथ जंगल में शिकार करने गया। बारिश होने लगी और वे एक गुफा में छिप गए। उसी गुफा में, एक हिरन और हिरनी भी शरण लिए हुए थे।
शिकारी ने हिरन को मारने का फैसला किया, लेकिन तभी भगवान शिव प्रकट हुए और शिकारी को रोक दिया। भगवान शिव ने शिकारी को बताया कि वह हिरन और हिरनी उनका ही रूप हैं और उन्हें मारकर वह पाप का भागीदार बनेगा।
विज्ञापन

शिकारी ने अपनी गलती महसूस की और भगवान शिव से क्षमा मांगी। भगवान शिव ने प्रसन्न होकर उसे दर्शन दिए और उसे आशीर्वाद दिया। वहां पर शिवकुमार मित्तल, रोशन लाल अग्रवाल, महेश मित्तल, विंदेश जायसवाल, भगवान सिंह भंडारी, लक्ष्मी सिंघल, करोस्ता शर्मा, राजरानी गर्ग, सुशील गोयल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें