फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शक्तिफार्म को मिला अलग विद्युत फीडर, ट्रिपिंग से मिलेगा छुटकारा

Mon, 29 Jun 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रयास से शक्तिफार्म के लोगों की बिजली से संबंधित वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। शक्तिफार्म को अलग विद्युत फीडर मिल गया है। अब यहां के लोगों को बिजली पर बढ़ते लोड के कारण बार-बार ट्रिपिंग और अघोषित बिजली कटौती की समस्या नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

स्थानीय लोग और व्यापारी लंबे समय से शक्तिफार्म बाजार और ग्रामीण क्षेत्रों की लाइन को अलग-अलग करने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि एक ही लाइन होने से बढ़ते लोड के कारण बार-बार ट्रिपिंग और अघोषित बिजली कटौती हो रही है।
नगरवासियों और व्यापारियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को बाजार और ग्रामीण क्षेत्र की बिजली लाइन को अलग-अलग करने के निर्देश दिए थे। इस पर कार्रवाई करते हुए ऊर्जा निगम ने शक्तिफार्म बाजार और ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत लाइनों को अलग-अलग कर दिया है।
विज्ञापन

कोट
बाजार और ग्रामीण क्षेत्र की लाइनें अलग होने से दोनों क्षेत्रों पर अतिरिक्त लोड का दबाव कम होगा। विशेष रूप से गर्मी के मौसम में अधिक बिजली खपत के दौरान होने वाली ट्रिपिंग और फाॅल्ट की घटनाओं में काफी कमी आएगी। - चंदन सिंह बस्नेत, ईई, ऊर्जा निगम

कोट
शक्तिफार्म सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में बेहतर बिजली व्यवस्था उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। जनता को निर्बाध बिजली मिले, इसके लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। भविष्य में भी क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार विद्युत ढांचे को और मजबूत बनाया जाएगा। - सौरभ बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें