सितारगंज। नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से शक्तिफार्म मुख्य चौराहे के सौंदर्यीकरण में बाधक बन रहे दो ट्रांसफार्मरों को हटाने की मांग की है। रविवार को मंत्री को दिए ज्ञापन में चेयरमैन ने कहा नगर के मुख्य सुभाष चौक पर वार्ड संख्या चार और पांच के ट्रांसफार्मर स्थापित होने से चौराहा संकरा हो गया है। इस कारण बड़े वाहनों को मुड़ने में काफी परेशानी होती है। यहां कई बार सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। सुमित मंडल ने कहा कि वर्तमान में नगर पंचायत सुभाष चौक के सौंदर्यीकरण की योजना पर कार्य कर रही है लेकिन ट्रांसफार्मर की मौजूदगी के कारण चौक का समुचित विकास और सौंदर्यीकरण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने ट्रांसफार्मरों को हटाने की मांग की। वहां सभासद गोविंद सरकार, विक्रम सिंह भंडारी, सुनीता सरकार, देवाशीष पोद्दार, गणेश सरकार, देवाशीष सिकदर आदि थे। संवाद