फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शगुफ्ता को मिला महादेवी वर्मा सम्मान

विज्ञापन
प्रयागराज में शगुफ्ता को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। साहित्यिक संस्था गुफ्तगू की ओर से प्रयागराज में नगर की कवयित्री शगुफ्ता रहमान को महादेवी वर्मा सम्मान प्रदान किया गया। रविवार को प्रयागराज स्थित हिंदुस्तानी एकेडमी सभागार में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने शगुफ्ता को सम्मान से नवाजा। इस दौरान संस्था ने देशभर की 27 और कवयित्रियों को यह सम्मान प्रदान किया।
विज्ञापन

गुफ्तगू के अध्यक्ष इम्तियाज अहमद गाजी ने बताया कि हर साल गुफ्तगू की ओर से किसी बड़े शायर और कवि की याद में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष महादेवी वर्मा की याद में कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुफ्तगू की ओर से यूपी की सात कवयित्रियां नामक पुस्तक का प्रकाशन किया गया है जिसमें शगुफ्ता रहमान की कविताएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें