फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के पाइपों के साथ चार अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
रुद्रपुर पुलिस कार्यालय में चोरी का खुलासा करते एसपी सिटी और हिरासत में चोर। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने चोरी हुए छह लाख रुपये के पाइपों के साथ चार अंतरराज्जीय चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे आरोपियों के दो साथी नहीं लग सके हैं। आरोपी कैंटर में पाइप लादकर दिल्ली ले गए थे। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस कार्यालय में एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बताया कि उत्तराखंड पेयजल निगम काशीपुर की ओर से गंगापुर रोड के पास पाइप लाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। इसका ठेका शोभित कुमार सिंघल निवासी बी नेहरू पार्क कॉलोनी पीलीभीत रोड बरेली ने लिया है। शोभित ने कीमती पाइप लाकर पंचवटी के सामने गंगापुर रोड पर रखवाए थे। इन पाइपों की चौकीदारी के लिए नरेश निवासी वार्ड नंबर सात रंपुरा को रखा था।
बीते 14 अक्तूबर को चौकीदार नरेश ने ठेकेदार को करीब 200 पाइप चोरी होने की जानकारी दी थी। ठेकेदार की शिकायत के बाद ट्रांजिट कैंप थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ललित मोहन जोशी ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। बीते रविवार को टीम ने गंगापुर रोड से मंजर आलम निवासी कामत पोस्ट दूबा थाना जोकीहाट अररिया बिहार और हाल निवासी गली नंबर 11 श्रीराम कॉलोनी राजीव बिहार खंजूरी नार्थ ईस्ट दिल्ली, सलमान हलदार निवासी मुशीहाट पोस्ट बडेकचिया थाना हावड़ा पश्चिम बंगाल, जगदीश पाल निवासी जलपुरा पोस्ट कुलसेरा तहसील दादरी ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर (यूपी) और विकास चौहान उर्फ नाटू निवासी तोमर कॉलोनी गली नंबर 37 हाउस नंबर 410 बुराडी दिल्ली को गिरफ्तार किया। इनके साथी सोनू जोशी निवासी कौशल्या इनक्लैब रुद्रपुर व बब्लू निवासी बुराडी दिल्ली फरार हैं। पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी हुए छह लाख रुपये के 87 पाइप, कैंटर व चोरी में इस्तेमाल कार बरामद की है। टीम में इंस्पेक्टर ललित मोहन जोशी, एसआई प्रदीप शर्मा, अर्जुन गिरी, कौशल भाकुनी, कांस्टेबल नीरज शुक्ला, दिनेश चंद्र व राकेश खेतवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोनू है चोरी का मास्टरमाइंड
रुद्रपुर। कौशल्या इनक्लैब निवासी सोनू जोशी पाइप चोरी का मास्टरमाइंड निकला। उसके कहने पर ही चोर गंगापुर रोड पर पाइप चोरी करने के लिए पहुंचे थे। इंस्पेक्टर ललित मोहन जोशी ने बताया कि चोरी के समय सोनू रैकी कर रहा था। चोरी हुए पाइपों को दिल्ली में बेचने की योजना थी। उन्होंने बताया कि एक पाइप 80 किलो का है और इसकी कीमत छह हजार रुपये है। पकड़े गए चोर विकास चौहान उर्फ नाटू के खिलाफ बुराडी दिल्ली में पहले भी धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज है।
सीसीटीवी बना पुलिस के लिए मददगार
रुद्रपुर। घटनास्थल के पास लगा सीसीटीवी पुलिस के लिए मददगार बना। सीसीटीवी फुटेज में चोर कैंटर में पाइप लादकर भागते हुए नजर आ रहे थे। कैंटर की लोकेशन को तलाशते हुए पुलिस ने चोरों को पकड़ लिया। चोर दोबारा भी चोरी के इरादे से गंगापुर रोड पर पहुंचे थे।
चोरी करते युवक को पकड़ा
बाजपुर। गांव लखनपुर में सोमवार देर शाम गांव लखनपुर निवासी गुरविंदर सिंह के आंगन में खड़े हेरो का सामान चोरी करते गांव भौना कॉलोनी निवासी विशाल को रंगेहाथ पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें