बाजपुर। अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
यूपी के रामपुर निवासी आकाश बाइक से प्रियांशी और दिव्यांशी को लेकर बाबा नीब करौरी मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था कि हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित नमूना में पीछे से बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार आकाश, प्रियांशी, दिव्यांशी घायल हो गए। उधर, सोमवार देर रात काशीपुर हाईवे स्थित जगन्नाथपुर में हाईवे पर डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार समीर और वाजिद निवासी मुंडिया पिस्तौर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एक निजी अस्पताल लाया गया जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। दोनों का इलाज वर्तमान में चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा है। वहीं सोमवार देर रात मुंडिया पिस्तौर पिपलिया मार्ग पर दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इसमें विक्की निवासी गांव मुंडिया कला और रवनीत निवासी गांव जोगीपुरा घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज कर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
सड़क हादसे में छह घायल
काशीपुर। अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। सभी को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। टांडा चिल्किया रामनगर निवासी तसलीम, साजिद, मछली बाजार रामनगर निवासी कुनाल, मुकीम, जुनेद, टीचर कॉलोनी निवासी हरीश मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों को एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया।