फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत की सात और क्षेत्र पंचायत की 11 सीटें घटीं 

Sat, 25 May 2019 11:46 PM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी शुरू होने जा रही हैं। पंचायतों में वोटर लिस्ट बनाने का काम चल रहा है और 12 जुलाई को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन होना है। इधर, परिसीमन के बाद जिला पंचायत की सात, क्षेत्र पंचायत की 11 सीटें घटी हैं, जबकि ग्राम पंचायतों की 14 सीटें घटी हैं। इधर, परिसीमन के बाद 12 नई ग्राम पंचायतें भी अस्तित्व में आई हैं। वहीं, पंचायत चुनाव लड़ने का मन बना रहे नेताओं ने गांवों में जनसंपर्क शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


दरअसल लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब पंचायत चुनाव कराए जाने हैं। इसके लिए वोटर लिस्ट बनाने का काम शुरू किया जा चुका है।  ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 14 जुलाई को खत्म होना है लेकिन पंचायत चुनाव को लेकर तस्वीर साफ नहीं है और सीटों का आरक्षण भी नहीं हो सका है।

इधर, निकायों और विभाग के परिसीमन के बाद जिला पंचायत, ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत की सीटों में कमी हुई है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पहले जिले में 42 जिला पंचायत की सीटें थी। नए परिसीमन के बाद सीटें घटकर 35 पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन


इनमें खटीमा में दो, काशीपुर में दो और रुद्रपुर में तीन जिला पंचायत की सीटें कम हुई हैं। इसी तरह जिले में परिसीमन के बाद क्षेत्र पंचायत की सीटें 280 से घटकर 269 रह गई हैं। निकायों के परिसीमन के बाद ग्राम पंचायतों की 26 सीटें घटी थीं। यह सीटें 390 से घटकर 364 पहुंची थी लेकिन विभागीय परिसीमन में 12 नई ग्राम पंचायतें अस्तित्व में आ गई हैं। इस वजह से अब जिले में 376 ग्राम पंचायतों में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होगी। 

नई अस्तित्व में आई ग्राम पंचायतें 
खटीमा - 1
सितारगंज - 1
रुद्रपुर - 1
गदरपुर - 2
बाजपुर - 2
काशीपुर - 4
जसपुर - 1

परिसीमन के बाद बची जिला पंचायत सीटें
खटीमा-6
सितारगंज-7
रुद्रपुर-4
गदरपुर-5
बाजपुर-5
काशीपुर-3
जसपुर-5

पंचायतों में वोटर लिस्ट बनाने का काम चल रहा है और 12 जुलाई को वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन होना है। परिसीमन में 12 नई ग्राम पंचायतें अस्तित्व में आई हैं। सीटों के आरक्षण को लेकर शासन से निर्देश मिलने के बाद ही प्रक्रिया शुरू होगी। क्षेत्र पंचायत की 11 और जिला पंचायत की सात सीटें कम हुई हैं। - विद्या सिंह सोमनाल, जिला पंचायत राज अधिकारी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें