फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गंभीर रूप से घायल ई-रिक्शा चालक ने दम तोड़ा

Tue, 21 Apr 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बीते रविवार सुबह कैंटर की चपेट में आकर ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

सरवरखेड़ा निवासी जाकिर (22) पुत्र जफरा ई-रिक्शा चलाता था। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे वह ठाकुरद्वारा की ओर जा रहा था। सूर्या रोशनी लिमिटेड कंपनी के पास कैंटर चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया और ई-रिक्शा वाहन से टकरा गया। इस हादसे में ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और जाकिर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर सूर्या चौकी प्रभारी गणेश दत्त भट्ट व उपनिरीक्षक रवीश कुमार ने पुलिस टीम के साथ घायल को अपने निजी वाहन से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसको एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक जाकिर अपने पीछे पत्नी साजिया व बेटा मन्नत, भाई जावेद व नजीर के साथ वृद्ध माता-पिता को छोड़ गया है। देर रात जाकिर को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने नम आंखों से उसे आखिरी विदाई दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें