फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ख्रटीमा में सनसनी: घर में अकेली रह रही बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या

Fri, 20 Feb 2026 02:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। सीमांत क्षेत्र की देवभूमि धर्मशाला कॉलोनी में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां अकेली रह रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की घर में संदिग्ध हालात में शव मिला। महिला के सिर, चेहरे और गले पर किसी भारी वस्तु से प्रहार के गहरे निशान मिले हैं। बाहर से कमरे का ताला लगा था। इस घटना से पूरी कॉलोनी में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

मृतका की पहचान जानकी चंद पत्नी स्व. हरीश चंद के रूप में हुई है। जानकी अपने दो मंजिला मकान के ऊपरी हिस्से में अकेली रहती थीं जबकि नीचे वाले हिस्से में एक दंपती किराए पर रहता है। बुधवार रात जब उनका शव बरामद हुआ तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था।
सेना में है इकलौता पुत्र, दिल्ली से पहुंचीं बेटियां
परिजनों ने बताया कि मृतका का पुत्र सूरज भारतीय सेना (गोरखा रेजिमेंट) में कार्यरत है और वर्तमान में पंजाब में तैनात है। उनकी दो पुत्रियां, पूनम और सुमन, दिल्ली में रहती हैं। मां की मौत की खबर मिलते ही दोनों बेटियां बृहस्पतिवार सुबह खटीमा पहुंच गईं।
विज्ञापन

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। संदेह के आधार पर पुलिस ने किरायेदार दंपती को हिरासत में लेकर कोतवाली में पूछताछ शुरू कर दी है।
वर्जन
मामले की हर पहलू से गहराई से जांच की जा रही है। जिस कमरे में शव मिला, उसका ताला बाहर से बंद होना किसी सोची-समझी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। - विमल रावत, सीओ, खटीमा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें