फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबाण का काम करती है आयुर्वेद और मर्म चिकित्सा: डा. सुनील

विज्ञापन
कार्यशाला में व्याख्यान देते आयुर्वेद विवि के वाइस चांसलर डा. सुनील जोशी। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। उत्तराखंड आयुर्वेदिक विवि के वाइस चांसलर डॉ. सुनील जोशी ने कहा है कि खुद के भीतर की शक्ति को पहचानना ही मर्म चिकित्सा है। योग, आयुर्वेंद, मर्म एवं वैदिक चिकित्सा का इसमें अहम योगदान है।
विज्ञापन

डॉ. सुनील बुधवार को गढ़ीगंज में दिगंबर वेद विज्ञान संस्थान एवं आरोग्य धाम में योग एवं आयुर्वेद में सेहत के प्रबंधन और बीमारियों की रोकथाम विषय पर आयोजित कार्यशाला को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस बीमारी का इलाज आधुनिक चिकित्सा पद्धति में नहीं है, वहां आयुर्वेद, मर्म चिकित्सा रामबाण का काम करती है। शरीर की स्वचिकित्सा शक्ति (सेल्फ हीलिंग पॉवर) ही मर्म चिकित्सा है। अनात्मीय ज्ञान में आत्मीय ज्ञान मिलाने से मर्म चिकित्सा के बेहतर परिणाम प्राप्त होते हैं। कोरोना काल में लोगों ने इसके महत्व को समझा है। अध्यात्मिक साधना से भौतिक व मानसिक बीमारी दूर होती है। उन्होंने धाम के संचालक पूर्व राजदूत चंद्रमोहन भंडारी के प्रयासों को सराहा।
पूर्व राजदूत भंडारी ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य तत्व ज्ञान का बोध कराना है। इस दौरान योग, आयुर्वेद, मर्म एवं वैदिक चिकित्सा पद्धतियों के विकास और प्रचार-प्रसार के लिए उत्तराखंड आयुर्वेदिक विवि और दिगंबर वेद विज्ञान संस्थान एवं आरोग्य धाम के मध्य एमओयू किया गया है। धाम के संचालक सीएम भंडारी और विवि के वाइस चांसलर ने एमओयू का आदान प्रदान किया। वहां कर्नल अशोक चतुर्वेदी, प्रतीक जिंदल, डॉ. एके सिरोही, दिनेश पंत, नमिता पंत आदि थे।
विज्ञापन

पांच दिवसीय कार्यशाला में वक्ता देंगे व्याख्यान
काशीपुर। दिगंबर वेद विज्ञान संस्थान एवं आरोग्य धाम में बुधवार से शुरू हुई कार्यशाला का समापन 21 मार्च को होगा। इसमें आयुष मंत्रालय के अलावा मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योग, सेंट्रल कांउसिल फॉर रिसर्च इन योगा एंड नेचुरोपैथी और उत्तराखंड आयुर्वेदिक विवि सहयोग कर रहे हैं। कार्यशाला में आयुर्वेद विवि के वाइस चांसलर डॉ. सुनील जोशी, डॉ. हरीश खुल्बे, प्रभा जगलानी, डॉ. राघवेंद्र राय, संजय देव, डॉ. ईश्वर विश्वरेड्डी, वैद्य बिनोद जोशी, वीपी सिंह आदि व्याख्यान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें