फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्वरोजगार से बदली जिंदगी... महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

Mon, 23 Nov 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जीवन शक्ति स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपनी मेहनत से न सिर्फ पहचान बनाई है बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति भी बदल दी है। समूह की महिलाएं अब रोज 1200 से 1600 रुपये तक कमा रही हैं।
विज्ञापन

रुद्रपुर ब्लॉक में करीब 12 महिलाओं ने मिलकर कुछ साल पहले यह समूह बनाया था। शुरुआत में न पूंजी थी और ना ही बाजार के बारे में कोई समझ थी। एक-दूसरे के सहयोग और सरकारी योजनाओं की मदद से उन्होंने घर में अचार, पापड़, बड़ियां और जूट बैग बनाना शुरू किया। धीरे-धीरे उनके उत्पादों की मांग आसपास के गांवों और शहर के बाजार में बढ़ने लगी। भूरारानी वार्ड 32 निवासी समूह की अध्यक्ष अंजू देवी ने बताया कि शुरुआत में वे सिर्फ 300 से 400 रुपये कमाती थीं लेकिन अब उत्पादों की गुणवत्ता के कारण लोग खुद ऑर्डर देते हैं। महिलाएं अब सिलाई-कढ़ाई, स्कूल ड्रेस, थैले और होम डेकोर का सामान भी बना रही हैं। त्योहारों और शादी के सीजन में काम और बढ़ जाता है। समूह की सदस्य चंपा बिष्ट ने बताया कि पहले 100 रुपये के लिए भी सोचना पड़ता था अब वे बच्चों की फीस खुद भरती हैं। समूह को बैंक लोन और प्रशिक्षण भी मिला है। महिलाओं ने हिसाब-किताब, पैकेजिंग और ऑनलाइन बिक्री का प्रशिक्षण लिया है। लोकल बाजार के अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से भी वह अपने उत्पाद बेच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें