फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: स्वरोजगार से बदली महिलाओं की किस्मत

Fri, 25 Sep 2026 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। फुलवारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने स्वरोजगार के क्षेत्र में मिसाल पेश की है। वार्ड-01 आनंद विहार कॉलोनी निवासी समूह की अध्यक्ष रंजना सक्सेना ने बताया कि दो साल पहले 10 महिलाओं ने 500-500 रुपये जमा कर इस समूह की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

अब समूह में 13 महिलाएं जुड़ी हुई हैं जो फ्लावर पॉट्स, मूंज घास, जूट बैग और ऐपण कला से सजावटी उत्पाद तैयार कर रही हैं। शुरुआत में समूह को बाजार नहीं मिल पा रहा था लेकिन किसान मेले में स्टॉल मिलने के बाद उनके उत्पादों को नई पहचान मिली। अब उनके उत्पादों की मांग पूरे जिले में है।
रंजना सक्सेना ने बताया कि समूह प्रतिदिन आठ से 10 हजार रुपये तक का कारोबार कर रहा है। इससे सभी महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। इस संबंध में नगर निगम के परियोजना प्रबंधक मनोज कर्नाटक ने बताया कि फुलवारी स्वयं सहायता समूह नगर निगम की ओर से संचालित सबसे सफल समूहों में से एक है। निगम ऐसे समूहों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें