फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमर्शियल पायलट की ट्रेनिंग के लिए अनुज का चयन

विज्ञापन
अनुज का मुंह मीठा कराते उनके माता- पिता। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
शक्तिफार्म। कड़ी मेहनत और लगन से क्षेत्र निवासी अनुज ब्रह्म (18) ने कॉमर्शियल पायलट बनने की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। वह उत्तर प्रदेश के अमेठी स्थित प्रशिक्षण केंद्र से पायलट का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। अनुज नगर पंचायत चेयरमैन सुकांत ब्रह्म के भतीजे हैं।
विज्ञापन

अनुज ने कक्षा पांचवीं तक की पढ़ाई क्षेत्र के ग्रीन वर्ल्ड पब्लिक स्कूल से की। दसवीं की पढ़ाई सितारगंज स्थित जीएस कान्वेंट से पूरी करने के बाद 12वीं की पढ़ाई बिरला विद्या मंदिर नैनीताल से पूरी की। बचपन से ही अनुज पायलट बनना चाहते थे।
इसी जुनून को साकार करने में पिता व्यवसायी सुशांत ब्रह्म, माता प्रतिमा ब्रह्म, चाचा चेयरमैन सुकांत ब्रह्म एवं अनुज के पिता के मित्र सेवानिवृत्त भारतीय सैनिक गोविंद मंडल ने अनुज का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

अनुज ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के अमेठी में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। अनुज की उपलब्धि पर क्षेत्र के तमाम लोगों ने उन्हें बधाई दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें