फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तेंदुए के पदचिह्न देख अब विभाग लगाएगा ट्रैप कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर/गूलरभोज। ग्राम महावीर नगर में नाहल नदी के किनारे तेंदुआ और उसके बच्चों के पदचिह्न मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन अधिकारियों ने मौके पर ट्रैप कैमरा लगाने की बात कही है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को ग्राम महावीर नगर के पास नाहल नदी के किनारे गेहूं और मटर के खेत में मादा तेंदुआ और उसके दो बच्चों के पदचिह्न दिखाई दिए थे। खेत स्वामी ग्राम गुरुनानक पुर निवासी परवीन पाल सिंह की सूचना पर विधायक अरविंद पांडेय भी मौके पर पहुंच थे। उन्होंने वीडियो कॉल से डीएफओ यूसी तिवारी से ग्रामीणों की सुरक्षा के व्यापक उपाय करने को कहा था।
अमर उजाला ने 20 दिसंबर के अंक में ''''तेंदुए का कुनबा घर के पास, दहशत'''' शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। रविवार को वन विभाग के रुद्रपुर रेंज की वन बीट अधिकारी पूजा बोथियाल और पंकज गहतोड़ी के नेतृत्व में टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने मादा तेंदुआ और उसके दो बच्चों के पदचिह्न होने की पुष्टि की। टीम ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की। टीम ने कुछ स्थानों पर कैमरे लगाने की बात कही है। इस दौरान परवीन पाल सिंह, गोविंद भंडारी के अलावा नंदराम, रहीम खान, आनंद पाल और नवीन मेहरा आदि वन कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें